राज्य सरकार के cce agri app के माध्यम से BRFSY योजनान्तर्गत पंचायत स्तरीय फसल कटनी प्रयोग का किया गया निरीक्षण
औरंगाबाद : आज दिनांक25.04.2024 को बिहार राज्य सरकार के cce agri app के माध्यम से BRFSY बिहार राज्य फसल सहायता योजनान्तर्गत पंचायत स्तरीय फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण जिला सांख्यिकी पदाधिकारी औरंगाबाद मोती कुमार दिनकर द्वारा औरंगाबाद जिले के दाउदनगर प्रखण्ड अन्तर्गत चौरी पंचायत के चौरी ग्राम( थाना न-12) में किया गया।
चौरी ग्राम के किसान लालमुनि देवी पत्नी स्व रामलाल चन्द्रवंशी के खेसरा संख्या 1343 पर गेहू फसल का फसल कटनी प्रयोग प्रमोद कुमार मेहरा किसान सलाहकार दाउदनगर प्रखंड द्वारा किया गया। प्रयोग के दौरान वैज्ञानिक विधि से निर्धारित प्रक्रिया द्वारा 50 वर्ग मीटर में लालमुनी देवी के खेत में गेहूँ फसल का वजन 9.330 किलोग्राम प्राप्त हुआ।
प्रयोग के दौरान जिला सांख्यिकी पदा औरंगाबाद मोती कुमार दिनकर अवर सांख्यिकी पदा ब्रजेन्द्र कुमार सिंह प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी उपेन्द्र कुमार पाल किसान सलाहकार संजीत कुमार सिंह के साथ किसान एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
औरंगाबाद से धीरेन्द्र
Apr 25 2024, 20:03